प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। बजट के अभाव में रुके नगर निगम शहर में तमाम विकास कार्य करा सकेगा। इसके लिए शासन ने राज्य वित्त आयोग के मद से प्रयागराज नगर निगम को 79 करोड़ 45 लाख, 20 हजार, 390 रुपये जारी किया है। निदेशक नगर निकाय अनुज कुमार झा ने राशि जारी करने का आदेश जारी कर दिया है। प्रयागराज समेत प्रदेश के 17 नगर निगमों को 10 अरब, चार करोड़ 80 लाख 20 हजार 348 रुपये जारी किया गया है।सबसे अधिक राशि लखनऊ नगर निगम को एक अरब 54 करोड़, 20 लाख 59 हजार, 251 रुपये और कानपुर नगर निगम को एक करोड़ 30 लाख, 31 लाख 67 हजार, 557 रुपये जारी किए गए हैं। वाराणसी नगर निगम को 96 करोड़ 88 लाख, 41 हजार, 235 रुपये दिया गया है। नगर निगम के मुख्य वित्त अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि राशि का उपयोग विकास कार्य और कर्मचारी व पेंशनरों की बकाया देन...