प्रयागराज, मार्च 30 -- शहर तेजी से विकसित हो रहा है। अपने शहर के विकास में पार्षदों की भागीदारी आवश्यक है। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने सोमवार को नगर निगम के नए भवन में 10 नामित पार्षदों को शपथ दिलाने के बाद यह बात कही। महापौर ने नामित पार्षद अखिलेश सिंह, राजेश कुशवाहा, स्वारिका भारद्वाज, श्याम चंद्र हेला, दुर्गेश नंदिनी, बब्बन प्रजापति, दिलीप केसरवानी, प्रवीण भारतीय, अरुण कुमार मिश्रा और लाल बहादुर साहू को शपथ दिलाने के बाद शुभकामनाएं दीं। शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद सभी निर्वाचित पार्षदों ने शहर को स्वच्छ, सुंदर, विकसित बनाने का संकल्प लिया। समारोह में मौजूद फूलपुर के विधायक दीपक पटेल और एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि सभी वर्ग और शहर के विकास को ध्यान में रखकर नामित पार्षदों का चयन किया गया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.