चक्रधरपुर, अप्रैल 3 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के विकास के मुद्दे को लेकर गुरुवार को चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया एवं एडीआरएम ओपी विनय कुजूर से मुलाकात की। इस दौरान सन्नी उरांव ने शहर के विकास के मुद्दे तथा रेलवे क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नाली निर्माण, सड़क निर्माण, पानी की समस्या तथा स्वच्छता को लेकर विशेष चर्चा की। सन्नी उरांव ने बताया कि डीआरएम तथा एडीआरएम ने रेलवे के साथ-साथ चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में सहयोग करने की बात कही। वार्ता के दौरान डीआरएम ने बताया कि चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में जल्द ही ब्लड बैंक की शुरुआत की जाएगी। जहां रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी निशुल्क रक्त की उपलब्धता रहेगी। बताया कि रेलवे अस्पताल में सीटी स्कैन लगाया जा रहा हैं। जहां न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.