गुड़गांव, जून 11 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुवार को जीएमडीए कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें शहर की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं जैसे हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की प्रगति, सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) के निर्माण कार्यों, ग्रीन बेल्ट योजना तथा अतिक्रमण हटाने की स्थिति की समीक्षा की गई। आगामी मानसून को देखते हुए स्वच्छता, जल निकासी एवं जलभराव रोकने की तैयारियों, विभिन्न सड़क एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं तथा शहर में पर्याप्त पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई।शहर यह भी पढ़ें- जलभराव की रोकथाम के लिए निगम आयुक्त ने काम में तेजी लाने के दिए निर्देश में ...