भभुआ, जनवरी 16 -- पेज तीन भभुआ। शहर के वार्ड 21 से 15 जनवरी की दोपहर अपने घर से निकला एक युवक गायब हो गया। गायब हुआ युवक आर्यन खान है। इस मामले में वार्ड 21 निवासी जुम्मन खान ने नगर थाना में पुत्र के लापता होने की एफआईआर दर्ज करायी है। नगर थाने पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद परिजन चिंतित हैं। उन्होंने अपने स्तर की तलाश की, पर पता नहीं चल सका। हि.प्र. मारपीट में महिला सहित दो लोग घायल भभुआ। जिले के भभुआ व भगवानपुर थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटनाओं में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों में भरिगांवा की कामिनी देवी व भगवानपुर के पहड़िया के कुंज प्रसाद शामिल हैं। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। कैमूर पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही हैं। हि.प्र. दुर्घटनाओं में महिला सहित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.