गोपालगंज, मई 29 -- गोपालगंज।शहर के सरेया वार्ड नंबर पांच स्थित एक स्कूल के समीप किराये के मकान में रहने वाली एक महिला के घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में सरेया वार्ड नंबर पांच निवासी इरफान अली व हजियापुर वार्ड नंबर 26 निवासी फूल मोहम्मद शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी का एक सिलेंडर भी बरामद किया है। शुक्रवार को दोनों गिरफ्तार युवकों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि चोरों की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। जानकारी के अनुसार महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर निवासी फुलमती देवी शहर के वार्ड नंबर पांच मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर सिलाई का काम करती हैं। वह 17 मई को अपने घर गई थीं। इसी बीच अज्ञात...