हाथरस, नवम्बर 12 -- हाथरस। शहर की सड़कों पर हर रोज डगर तय करने वाले लोगों के लिए राहत की बात है। अब उन्हें आने वाले दिनों में जाम से निजात मिलेगी। पालिका द्वारा ई रिक्शों पर मार्ग तय करने के साथ रूट प्लेट लगाई जा रही है। तय मार्ग पर ही ई रिक्शों का संचालन होगा। अब आमजन पालिका से यह उम्मीद कर रहे है कि मार्ग तय करने के साथ किराया भी तय कर दिया जाए। काफी हद तक आमजन को आर्थिक फायदा होगा। हाथरस शहर की सड़कों पर वर्तमान में एक हजार से अधिक ई रिक्शों का संचालन होता है। ई रिक्शा चालकों के द्वारा मनमर्जी से मार्गो पर संचालित किए जाते हैं। इस कारण शहर के मुख्य बाजारों में जाम लगता है। इसका खामियांजा लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में पड़ता है। अब पालिका के द्वारा जाम से निपटने के साथ लोगों को सुगम रास्ता तय कराने की शुरुआत कर दी है। पालिका द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.