शहर के लोगों को जल्द ही मिलेगी सौ बेड अस्पताल की सुविधा
भदोही, मई 18 -- भदोही, संवाददाता। शहर के लोगों को जल्द ही बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का काम किया जाएगा। स्टेशन रोड महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में बना 100 बेड का मातृ-शिशु विंग आगामी माह चालू होगा। बस अब शासन से हरी झंडी का इंतजार है। उधर, भवन परिसर को चमकाने का काम पूरा कर लिया गया है। बता दें कि पूर्व की सपा सरकार ने उक्त अस्पताल की सौगात जनता को देने का काम किया था। इस बीच, सत्ता परिवर्तन के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। प्रकरण सीएम योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आने के बाद बचे हुए कार्यों को कराया गया था। इस बीच, कोविड काल आ गया। उस दौरान उक्त अस्पताल में कोरोना के मरीजों का इलाज किया गया था। संकट के काल में उक्त भवन काम आया था। 2018 से बनकर तैयार इस अस्पताल का संचालन हेरिटेज समूह को करना है। अभी विभाग की ओर से निरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.