गोरखपुर, अप्रैल 20 -- गोरखपुर, हिटी। शहर में हुक्का बार पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से संचालन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कैंट थाना क्षेत्र स्थित क्लब 17 रेस्टोरेंट में सोमवार को पुलिस ने छापा मारकर हुक्का बार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान मौके पर युवक हुक्का पीते हुए पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया।पुलिस टीम ने मौके से चार हुक्का भी बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि रेस्टोरेंट में काफी समय से गुपचुप तरीके से हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही रेस्टोरेंट संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।इससे पहले भी शहर के हुक्का बारों में गंभीर अपराधों के मामले सामने आ चुके हैं। एक पुराने प्रकरण में हुक्का बार के अंदर नशे की हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.