खगडि़या, अप्रैल 7 -- खगड़िया । नगर संवाददाता शहर के स्टेशन रोड अतिक्रमण मुक्त होने से अब शहर में आवागमन सुलभ हो गया है। शहर की सबसे व्यस्ततम स्टेशन रोड है। क्योंकि यहां प्रतिदिन लोगों की काफी संख्या में आवाजाही होती है। यह सड़क शहर के खगड़िया जंक्शन जाने के साथ साथ मुख्य बाजार जाने का मार्ग है। जिसके कारण इस सड़क की व्यस्तता काफी ज्यादा है। ऐसे में इस सड़क पर फुटकर विक्रेताओं का लंबे समय से अतिक्रमण से आवागमन की समस्या होती थी तो दूसरी ओर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। गत 3 अप्रैल से पहले तक इस सड़क से होकर निकलने में लोगों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब परिस्थिति बदली है और लोग निर्वाध आवाजाही करते हैं। जाम से मुक्ति मिल गई है। कुछ माह पूर्व ही शहर के इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा कराया गया था। नगर परिष...