बिहारशरीफ, मई 3 -- काम की खबर शहर के रेलवे-वन और टू फीडर में 2 घंटे नहीं मिलेगी बिजली बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। शहर के बड़ी पहाड़ी पावर सब स्टेशन (पीएसएस) के रेलवे-वन और टू फीडर से जुड़े मोहल्लों में सोमवार को दो घंटे बिजली की आपूर्ति नहीं रहेगी। विभाग के एसडीओ संजीत कुमार ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत शहर के चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को निर्बाध बिजली बहाल रखने के लिए स्पेशल बिजली लाइन बिछाई जा रही है। इस कारण सुबह सात बजे से नौ बजे तक दोनों फीडरों से बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। साथ ही भैंसासुर (सूर्या क्लिनिक ) के पास लगे ट्रांसफॉर्मर को भी इस दौरान बंद रखा जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील है कि बिजली कट होने से पहले घरों में पानी का इंतजाम कर लें। ताकि, किसी तरह की परेशानी उठानी न पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.