शहर के राजेंद्र चौक पर अवैध निर्माण के खिलाफ नप सभापति ने दिया आवेदन
खगडि़या, मई 12 -- खगड़िया । नगर संवाददाता शहर के राजेन्द्र चौक पर नगर परिषद की जमीन पर अवैध निर्माण कराए जाने की शिकायत एसडीएम को आवेदन देकर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने की है। उन्होंने एसडीएम को दिए आवेदन में कहा कि राजेन्द्र चौक खगड़िया जिले की ह्दयस्थली माना जाता है। यह नगर परिषद, खगड़िया की संपत्ति है। वहां जिला परिषद के नाम पर अवैध रूप से स्टॉल निर्माण कराया जा रहा है। स्टॉल का निर्माण कराया जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने एसडीएम को दिए आवेदन में कहा कि इस संबंध में उपविकास आयुक्त से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि यह जिला परिषद के फंड से नहंी कराया जा रहा है। ऐसी स्थिति में यह स्पष्ट करना आवश्यक हो गया है कि आखिर सरकारी भूमि पर निजी लाभ के उद्देश्य से अवैध स्टॉल का निर्माण कौन करा रहा है? नगर सभापति ने कहा कि जिला प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.