शहर के रमना फीडर से आज सुबह बंद रहेगी बिजली
आरा, अप्रैल 18 -- आरा, संसू। शहर के पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस से निर्गत रमना फीडर से आज रविवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 11 हजार रमना फीडर मेन लाइन में सट रहे पेड़ की डालियों को काटने समेत अन्य मरम्मत कार्य किया जाना है। इसे लेकर आज सुबह आठ बजे से सुबह 11 बजे तक पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस से निर्गत 11 केवी रमना फीडर से रमना मैदान, हरिजी हाता, जज कोठी मोड़, सीजेएम कॉलोनी, पीर बाबा मोड़, डीएम कोठी रोड, केजी रोड, प्रोफेसर कॉलोनी के आसपास के क्षेत्र में बिजली बाधित रहेगी। यह भी पढ़ें- सहरसा : रविवार को शहर के कई हिस्से में बिजली रहेगी बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.