दुमका, मार्च 23 -- दुमका। प्रतिनिधि जय माता दी सेवा समिति की ओर से शनिवार की रात दुमका शहर के यज्ञ मैदान में आयोजित विशाल भगवती जागरण कार्यक्रम में भक्तिगीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता को नारियल एवं चुनरी चढ़ाया। भगवती जागरण से पहले धर्मस्थान के मां काली मंदिर से माता का भव्य ज्योत निकाली गई। धर्मस्थान से माता रानी के विहंगम ज्योत को गाजे-बाजे के साथ जागरण स्थल पर लाई गई। दिव्य ज्योत जागरण स्थल जैसे ही पहुंचा,वैसे ही माता की ज्योत को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता की ज्योत को समिति के सदस्यों के साथ पूर्व सांसद सुनील सोरेन एवं नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने भी माता के दरबार में हाजिरी लगाई। यज्ञ मैदान में कलाकार रूपा सिंह ने श्री गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद म...