शहर के मुख्य मार्ग पर नहीं दिखेंगे बिजली के उलझे तार, होंगे अंडर ग्राउंड
सिद्धार्थ, जून 28 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शहर की गलियां ही नहीं मेन रोड भी बिजली के तारों के मकड़जाल में कैद नजर आती है। जिधर भी नजर जाए उधर तारों का झुंड नजर आता है। अक्सर तारों के टूट कर गिरने से खतरा बना रहता है। आंधी या तेज हवा चलने पर आपस में टकरा जाते हैं इससे बिजली गुल हो जाती है। पालिका प्रशासन मेन रोड के तारों को अंडर ग्राउंड करने का खाका तैयार कर चुका है। बिजली विभाग से एनओसी मिलने के बाद शासन से स्वीकृति कराई जाएगी।
बिजली के तारों की समस्या शहर एक ही रोड पर बना है उस पर भी बिजली के तारों का जाल फैला हुआ है। मेन तार के अलावा हर पोल से कई दर्जन केबल निकले हुए हैं जिससे घरों को सप्लाई दी जाती है। तेज हवा की वजह से अक्सर स्पार्किंग की समस्या तो बनी ही रहती है वह टूट कर गिर जाते हैं इससे शहर की आपूर्ति भंग हो जाती है। गर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.