संभल, अप्रैल 11 -- कोतवाली क्षेत्र के पथरा मोड़ से सीता आश्रम तक सड़क की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है। सड़क में गड्ढे और पानी की भरमार रहती है। जबकि यह सड़क शहर को मुख्य मार्ग से जोड़ती है। लेकिन जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। राहगीरों का कहना है की आने-जाने में काफी समस्या होती है। दुर्घटना होने का हमेशा डर बना रहता है। वहीं स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि धूल के कड़ के कारण काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...