शहर के मुख्य बाजार में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
शामली, अप्रैल 30 -- शामली। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एएसपी सुमित शुक्ला ने कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान उन्होंने बाजार में मौजूद व्यापारियों, राहगीरों और आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि बाजार क्षेत्र में लगातार सतर्क निगरानी रखी जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे किसी भी संभावित आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके। इस दौरान यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- शहर के मुख्य बाजार में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.