सीतामढ़ी, फरवरी 22 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के शहर के मुख्य चौक सोनापट्टी स्थित एक कपड़े की दुकान में शुक्रवार की देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दुकान के पीछे सेंधमारी कर व लकड़ी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने 10 हजार रुपये नगद, 20 चांदी के सिक्के और महंगे कपड़ों समेत लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली। शनिवार की सुबह चोरी के मामले की जानकारी मिली जब दुकान खोला गया। दुकानदार रामप्रवेश कुमार उर्फ गुड्डू राय ने बताया कि करीब चार की संख्या में आए चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में लगे लकड़ी के दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वारदात के बाद चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और उसका डीवीआर डिवाइस भी अपने साथ ले गए, ताकि पहचान न हो सके। तीन जोड़ी चप्पल और कपड़ों की थैली बरामद : दुकान के बाहर से पुलिस ने तीन जोड़ी चप्पल बरामद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.