खगडि़या, मार्च 13 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलवे स्टेशन से पश्चिम मथुरापुर केबिन ढाला 24 नंबर गेट पर रेल ओवरब्रिज निर्माण तेज गति से चल रहा है। जिससे आने वाले एक साल बाद आरओबी लोगों के लिए चालू होने की उम्मीद जल्द पूरी होगी। उल्लेखनीय है कि 88.84 करोड़ की लागत से बन रहे रेल ओवरब्रिज अगले एक साल बाद बनकर तैयार होने का लक्ष्य है। जिससे जाम से यहां मुक्ति मिल जाएगी। बता दें कि 11 माह पहले निर्माण कार्य शुरू किया गया है। पूर्वी रेलवे केबिन ढाला के उत्तरी भाग में कुतुबपुर की तरफ पुल निर्माण के लिए पीलर तेज गति से तैयार किया जा रहा है। बताया जाता है कि आरओबी के निर्धारित 26 पाया में 13 पाया का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इधर बता दें कि इस ढाला पर वाहनों के काफी दवाब के कारण रेल ओवरब्रिज निर्माण के लिए कई साल पहले स्वीकृति दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.