शहर के मच्छरों को मारेगी नपा, हर रोज करेगी फागिंग
महाराजगंज, जून 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका प्रशासन मच्छरों को लेकर अलर्ट हो गई है। उच्च क्षमता की मशीन से हर रोज फागिंग करेगी। इसके लिए चार टीम की ड्यूटी लगाई है। टीम सोमवार से शाम छह से रात दस बजे तक वार्डवार फागिंग करेगी।उमस भरी गर्मी के बीच हल्की बारिश मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। रात की कौन कहे दिन में ही मच्छर काट रहे हैं। ऐसे में शहरवासियों को मच्छर जनित बीमारी होने की आशंका अधिक हो गई है। नगर पालिका प्रशासन ने मच्छरों को मारने के लिए दोपहर में नालियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराएगी। शाम को वार्डवार फागिंग कराएगी। इसके लिए फागिंग टीम का गठन किया है। उच्च क्षमता के चार फागिंग मशीन को वाहन पर शिफ्ट किया है। ये फागिंग मशीन वाहन शाम छह से बजे से वार्डवार पहुंचकर फागिंग करेंगे। फागिंग कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी लिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.