आगरा, मार्च 31 -- यातायात पुलिस ने मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो वाहन सीज किए, जबकि 169 वाहनों के चालान किए गए। चालकों पर 3.35 लाख रुपये ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया है। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मंगलवार को जनपद की यातायात पुलिस ने हजारा नहर पुल, मालगोदाम चौराहा एवं राजकोल्ड तिराहा समेत कासगंज के विभिन्न क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। दौरान यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, गलत दिशा में वाहन चलाना, बिना फिटनेस वाहन संचालन, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, मालवाहक वाहनों में सवारियां ले जाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.