रांची, मार्च 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। चैत्र महानवमी पर शुक्रवार को राजधानी के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। नवमी पूजन के लिए भक्त सुबह चार बजे के बाद से ही मंदिरों में पहुंचने लगे थे। सभी ने श्रद्धाभाव के साथ मां भगवती, श्री राम-जानकी और महाबली हनुमान की पूजा की। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, माता जानकी और उनके प्रिय भक्त वीर हनुमान की पूजा कर अभिष्ट फल की कामना की। वासंतिक नवरात्र की महानवमी होने की वजह से देवी मंदिरों में हवन एवं पूर्णाहूति के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे। मेन रोड काली मंदिर, रातू रोड, बरियातू स्थित श्री दुर्गा मंदिर, चुटिया में प्राचीन श्री राम मंदिर, देवी स्थान के अलावा देवी मंडपों में नवमी का भोग निवेदित करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे। हनुमान मंदिरों में दिन भर रही भीड़हनुमान मंदिरों में दिन भर भक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.