नोएडा, मार्च 5 -- नोएडा, संवाददाता। होली का पर्व शहर के विभिन्न मंदिरों मे श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाया गया। शहर में मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना कर उन्हें गुलाग और रंग अर्पित कर एक-दूसरे को भी रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी एकांतधाम दास ने बताया कि मंदिर में भगवान का पंचगव्य अभिषेक किया गया, जिसमें दूध, दही, घी, शहद और फलों से भगवान का अभिषेक हुआ। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के इस्कॉन मेलबर्न के अध्यक्ष अनिरुद्ध दास भी मौजूद रहे और उन्होंने भक्तों को प्रवचन दिया। इसके बाद मंदिर परिसर में फूलों की होली खेली गई, जिसमें करीब 1500 से अधिक भक्त शामिल हुए। सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर के सेवादार नीरज मिश्रा ने बताया कि होली के अवसर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.