शहर के भीषण गर्मी की दस्तक, 20 से हीट वेव का अलर्ट
फरीदाबाद, मई 17 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में तपती धूप के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रविवार को गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयास करते नजर आए। वहीं अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे अस्पतालों में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। रविवार को सूरज निकलने के साथ गर्मी ने अपने सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए। सुबह आठ बजे ही पारा 33 डिग्री पहुंच गया था, दोपहर तक तापमान 41 डिग्री पहुंच गया। ऐसे में नौकरी पेशा लोग धूप से बचते नजर आए। शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ रही। इस दौरान 21 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा लू में तब्दील हो गई। इससे शहर की सड़के सूनी हो गई। पार्कों में सन्नाटा पसर गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.