जहानाबाद, दिसम्बर 5 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के पास गुरुवार की रात पटाखा से एक कपड़े की गोदाम में आग लग गई। अचानक शहर स्थित ष्घनी आबादी के बीचोबीच आग लगने के कारण अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि लोगों के ष्घरों में लगे सबमर्सिबल से किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल वाहन पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार रात में बारात पार्टी जा रही थी। इसी दौरान आतीशबाजी करने के दौरान विलास राय के कपड़े की गोदाम में आग लग गई। जिससे दुकानदार का करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.