सहारनपुर, जनवरी 5 -- महापौर डॉ. अजय कुमार ने नगर निगम अधिकारियों को शहर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शहर के बीचों बीच नेहरू मार्केट के निकट अवैध रूप से स्थापित तिब्बती मार्केट को शीघ्र हटवाया जाए तथा शहर के प्रमुख पुलों के नीचे किए गए अतिक्रमण को भी समाप्त किया जाए। महापौर ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वेंडरों को चिह्नित वेंडिंग जोन में स्थानांतरित करने पर भी जोर दिया है। सोमवार को निगम अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में महापौर ने कहा कि नेहरू मार्केट के समीप बनी तिब्बती मार्केट के लिए नगर निगम द्वारा कभी कोई आवंटन नहीं किया गया। वहां बैठे लोग अवैध रूप से सड़क पर अतिक्रमण कर व्यापार कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने ...