रामगढ़, मई 28 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिजुलिया स्थित एक शराब दुकान में गुरुवार अहले सुबह चोरी की घटना सामने आई। चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए और करीब 1 लाख 70 हजार रुपये नकद समेत लगभग 20 हजार रुपये मूल्य की अलग-अलग ब्रांड की शराब लेकर फरार हो गए। कुल चोरी लगभग 1 लाख 90 हजार रुपये की बताई जा रही है। घटना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे की है।

घटना का विवरण स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर थोड़ा खुला देखा तो इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। सूचना मिलने के बाद मालिक और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जहां दुकान के अंदर सामान बिखरा मिला और नकदी गायब थी। घटना की जानकारी मिलने पर रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान का निरीक्षण किया।

पुलिस कार्रवाई पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच...