बदायूं, मार्च 19 -- ईद का त्योहार करीब आ गया है। माह-ए-रमजान का आखिरी दौर है। जिसकी वजह से बाजार की ओर लोग बढ़ चुके हैं और तैयारियां पर खरीददारी की जा रही है। बाजारों में सजी हुई रेडीमेड कपड़ों, सेवइयों, जूते-चप्पल की दुकानों पर खरीदार पहुंचने लगे हैं। जिसके चलते दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। बाजार में लगातार भीड़ देखी जा रही है। हर कोई ईद की तैयारी में दिख रहा है। बुधवार को शहर में ईद से पहले खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई है। शहर के पंजाबी मार्केट, फलमंडी, चूना मंडी, अनाज मंडी, घंटाघर, टिकटगंज, बड़ा बाजार व शॉपिंग माल में खरीदारी के लिए महिलाओं की काफी भीड़ रही। दुकानदार पुष्पेंद्र का कहना है कि ईद नजदीक आने के साथ ही खरीदारी में और तेजी आएगी। बाजार में कपड़ों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। बाजार में लोग सेवइयों क...