गुड़गांव, अप्रैल 16 -- सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद ने शहर के बाजार और आबादी वाले क्षेत्र के आम रास्ते व सड़कों पर जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नई योजना तैयार कर अमलीजामा पहनाया जा रहा है। बरसात के मौसम में अब शहर के बाजार व आम रास्तों में जलभराव नहीं होगा। नगर परिषद ने बरसात के मौसम में होने वाले आम रास्ते, बाजार और वार्डों के मुख्य रास्तों पर जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नई पहल शुरू की है। नगर परिषद अब विकास कार्यों के निर्माण के दौरान बाजार, आम रास्ते व वार्डों के मुख्य रास्तों को पक्का करने या दोबारा से कंकरीट की फर्श डालने के दौरान बरसाती पानी निकासी की अलग से लाइन बिछाई जाएगी। जिसमें सीवर लाइन की तर्ज पर गाटर बनाएं जा रहे है। ताकि बरसाती पानी में बहकर आने वाला कूड़ा-कचरा को गटर के माध्यम से निकाला जा सकेगा। ता...