शहर के बसंतपुर वार्ड के 140 घरों में चार रंग के डस्टबिन वितरित
गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। शहर में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए बसंतपुर वार्ड में पार्षद बिजयेंद्र अग्रहरि ने 140 घरों में चार रंग के डस्टबिन का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य गीले, सूखे, घरेलू और अन्य कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण सुनिश्चित करना है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था और प्रभावी बन सके। बिजयेंद्र अग्रहरि ने शिवमंदिर गली, कुम्हार गली, जिंस गली और मातम गली में कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए चार रंग के डस्टबिन वितरित किए। उन्होंने नागरिकों को बताया कि हरा डस्टबिन में गीला कचरा मसलन सब्जियों के छिलके, बचा हुआ भोजन, फल आदि रखें। नीले डस्टबिन में सूखा कचरा जैसे कागज, प्लास्टिक, बोतलें, डिब्बे आदि रखें। इसी तरह पीला डस्टबिन में जैव-चिकित्सा, खतरनाक कचरा जैसे सैनिटरी पैड, डायपर, मेडिकल वेस्ट और काला डस्टबिन जैसे राख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.