मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहर के बड़े हिस्से में रविवार को साढ़े तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। निर्धारित समय से पहले बिजली से संचालित कार्यों को निपटा लेने की विभाग ने अपील की है। अर्बन-2 के विद्युत कार्यपालक अभियंता केके सिंह ने बताया कि रविवार को 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेन्द्र, सिटी पार्क से संचालित 11 केवी कंपनी बाग फीडर में अनुरक्षण कार्यों के लिए सुबह 06 से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उपरोक्त अवधि में इस्लामपुर, जोगियामठ, बैंक रोड़, सूतापट्टी, तिलक मैदान रोड, जवाहरलाल रोड, लजीज गली, टॉवर चौक इत्यादि में बिजली गुल रहेगी। उधर, पीएसएस ऊर्जा नगर अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय फीडर में मेंटेनेंस कार्य एवं वृक्षों की छंटाई के कारण सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इस अवधि में हलुमान नगर, लॉ कॉल...