रांची, मार्च 8 -- रांची। शहर में रविवार को 33 केवी कुसई लाइन के शिफ्टिंग कार्य के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जानकारी के अनुसार दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम के पास 33 केवी लाइन को शिफ्ट करने के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुसई 33 केवी फीडर को शटडाउन पर रखा जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रोटेशन के आधार पर चालू रखी जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को पूरी तरह बिजली कटौती का सामना न करना पड़े। शटडाउन के कारण घाघरा, कुसई, डोरंडा बाजार, अनंतपुर, निवारणपुर मजिस्ट्रेट कॉलोनी और हिनू क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय के दौरान लाइन शिफ्टिंग का कार्य तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सामान्य बिजली आपूर्ति जल्द ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.