सीवान, मार्च 17 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बावजूद फिर से पहले जैसी स्थिति बनती जा रही है। कुछ दिनों पहले प्रशासन द्वारा सड़कों व बाजार से अतिक्रमण हटाया गया था। इससे लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। लेकिन धीरे-धीरे दुकानदारों और ठेला-खोमचा लगाने वालों ने फिर से सड़क किनारे कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। परिणाम स्वरूप कई मुख्य मार्गों पर सड़कें फिर संकरी हो गई हैं। वाहनों के गुजरने में परेशानी होने लगी है। शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों और व्यस्त चौराहों पर सुबह से ही भीड़ बढ़ने लगती है। सड़क किनारे अस्थायी दुकानों, ठेलों और अवैध पार्किंग के कारण यातायात बाधित होता है। इससे छोटी दूरी तय करने में भी लोगों को काफी समय लग जाता है। कई जगहों पर दोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.