भभुआ, फरवरी 27 -- अतिक्रमण अभियान, बढ़ती महंगाई, स्थायी ठिकाने की कमी से जूझ रहे कारोबारी पहचान पत्र और निर्धारित वेंडिंग जोन की मांग तेज, प्रशासन से राहत की उम्मीद (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर की सड़कों और चौक-चौराहों पर ठेला लगाकर फल बेचने वाले छोटे विक्रेताओं की जिंदगी इन दिनों असमंजस और असुरक्षा के बीच गुजर रही है। सुबह मंडी से उधार या नकद फल खरीदकर लाने वाले फुटकर कारोबारी पूरे दिन मेहनत करते हैं, लेकिन शाम तक यह चिंता बनी रहती है कि कहीं अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम आकर उन्हें हटा न दे। फल विक्रेताओं ने मांग की है कि नगर प्रशासन उन्हें पहचान पत्र जारी करे और शहर में व्यवस्थित वेंडिंग जोन चिन्हित करे। उनका कहना है कि यदि तय स्थान मिल जाए तो वे यातायात में बाधा भी नहीं बनेंगे और बिना डर के अपना व्यवसाय चला सकेंगे। मदन कुमार, सुनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.