शहर के फर्जी आधार सेंटर से बनाया बांग्लादेशी का पासपोर्ट
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के मोतीझील के फर्जी आधार सेंटर से बांग्लादेशी नागरिक का छद्म नाम से आधार कार्ड बनाकर पासपोर्ट निर्गत करवाया गया है। शहर के दो फर्जी आधार सेंटरों पर छापेमारी के बाद गुरुवार को पुलिस ने इसका खुलासा किया। बताया है कि मोतीझील के फर्जी आधार सेंटर से बांग्लादेशी नागरिक बेलाल होसेन का मो. आफताब नाम से आधार कार्ड बनाकर उसका पासपोर्ट बनवाया गया। इसमें आफताब का पता दीवान रोड दर्ज कराया गया। पासपोर्ट के आवेदन में फर्जी आधार सेंटर कर्मी साहिल का ई-मेल और मोबाइल नंबर इस्तेमाल किया गया था。
फर्जी आधार सेंटर पर छापेमारी क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट बनवाने के रैकेट से जुड़े मोतीझील के श्यामनंदन रोड स्थित फर्जी आधार पैन सेंटर 'कन्हाई कम्युन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.