खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि शहर के प्राथमिक विद्यालय रांको डीह मुसहरी कॉलोनी में बुधवार को धूमधाम से दीक्षांत समारोह मनाया गया। विद्यालय के प्रधान सौरभ कुमार ने बताया सभी छात्राओं को पूर्व में ही प्रगति पत्र वितरण कर दिया गया था। टीसी वितरण के साथ साथ दीक्षांत समारोह मनाया गया। परीक्षा में अव्वल आने वाले टॉप 10 बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रधान सौरभ कुमार ने बताया वर्ग पांच के बच्चों के अच्छे नंबर से पास होने पर सभी बच्चों को टॉफी, दो-दो कलम देकर और फूलों के माला से सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राएं कायक्रम में सम्मान पाकर खुशी से गदगद थे। सभी छात्रों द्वारा अपने सपने को सभी शिक्षक व छात्रों के बीच साझा किया। विद्यालय के शिक्षक राजकमल, शेखर कुमार, प्रीतम कुमार, शिक्षिका टिया भारती, संगीता कुमारी आदि ने भी ने संबोधन किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.