लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में यूरोलॉजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश मिश्रा (75) का शनिवार रात निधन हो गया। डॉ. मिश्रा पेट, यूरिन और मोटापे से जुड़ी सर्जरी में विशेषज्ञता के लिए जाने जाते थे। कई अस्पतालों में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी आरंभ करायी। बेटे डॉ. विनायक मिश्रा ने बताया कि पिता डॉ. योगेश मिश्रा का कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उपचार के दौरान शनिवार रात करीब पौने ग्यारह बजे अंतिम सांस ली। लखनऊ के सिविल,बलरामपुर अस्तपाल के अलावा दूसरे शहरों के अस्पतालों में सेवाएं दीं। वर्ष 2000 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर गोमतीनगर में खुद का हनुमंत एंडोसर्जरी सेंटर शुरू किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.