गया, फरवरी 25 -- शहर के गया रेलवे स्टेशन से जुड़ने वाले प्रमुख मार्गों का नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया व रेलवे के सहायक अभियंता ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बढ़ते यातायात दबाव, आमजन की सुविधा और भविष्य की शहरी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके लिए सड़कों के चौड़ीकरण, बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन, सुगम आवागमन और सुव्यवस्थित शहरी अवसंरचना पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि विकास कार्य निर्बाध, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सकें। शहर के प्रवेश द्वार को नया और भव्य स्वरूप मिलेगा। स्टेशन के समीप स्थित गोलंबर का आधुनिक और आकर्षक बनाया जायेगा। जिससे गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और नागरिकों को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और...