शहर के प्रमुख सात पंप ड्राई, पंपों पर भटक रहे ग्राहक
बस्ती, मई 22 -- बस्ती, निज संवाददाता जिले में डीजल और पेट्रोल की किल्लत लगातार जारी है। स्थिति यह है कि अधिकांश पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह पेट्रोल भी सीमित मात्रा में ही मिल पा रहा है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल की मांग अधिक बनी हुई है। यह भी पढ़ें- दाम बढ़ने के बाद तेल की उपलब्धता को लेकर संकट बरकरारईंधन की कमी के कारण परेशानियां ईंधन की कमी के कारण लोग डीजल के लिए भटकते नजर आ रहे हैं। कई पंपों पर तेल खत्म होने से 'ड्राई' की स्थिति बनी हुई है। पंपों पर जैसे ही ईंधन की आपूर्ति की सूचना मिलती है, वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे कुछ ही घंटों में स्टॉक समाप्त हो जा रहा है। शहर के कंपनीबाग स्थित आरकेबीके, स्टेशन रोड, दक्षिण दरवाजा, गांधीनगर, मालवीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.