कानपुर, मार्च 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। होली पर खरीदारी और घर जाने को निकली भीड़ के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर दिन में 12 से देरशाम तक जगह-जगह जाम लगा। जूही खलवा पुल से परमपुरवा मोड़ तक वाहनों की लंबी लाइनें लगीं। इस चक्कर में फंसे दोपहिया वाहन सवार कारवालोनगर की सड़क पर मुड़कर अनवरगंज स्टेशन रोड से जीटी रोड को निकले। इस चक्कर में कारवालोनगर वाली सड़क पर भी जाम लगा। बाकी कमी खलवा पुल रोड से कारवालोनगर मुड़ने वाली सड़क के मुहाने पर लगे ठेले से पूरी हुई। ठेले के सामने कोई 12-14 दोपहिया बेतुके खड़े थे। कल्याणपुर से गुटैया तक रेंगा ट्रैफिक कानपुर। कल्याणपुर क्रॉसिंग पर त्योहारी भीड़ की वजह से देरशाम तक वाहनों की दोनों ओर लंबी लाइनें लगीं। इसके चलते कल्याणपुर से गुटैया क्रॉसिंग की लगभग 6 किमी. की दूरी तय करने में वाहनों को आधे से पौन घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.