गुड़गांव, मई 7 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कमर कस ली है। गुरुवार को निगम आयुक्त ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और सड़कों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को सुधारने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने राजीव चौक, झाड़सा चौक, सिग्नेचर टावर चौक, एमडीआई चौक, अतुल कटारिया चौक और शीतला माता रोड सहित आसपास के इलाकों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद समस्याओं को खुद देखा और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- हाईवे पर जलभराव रोकने के लिए एनएचएआई को 10 ...