बिहारशरीफ, मार्च 15 -- शहर के पॉश इलाका गढ़पर में शाम ढलते ही छा जाता है अंधेरा एक साल से खराब पड़ी हैं 18 स्ट्रीट लाइटें कई की तार खराब तो कई के बल्ब नहीं जल रहे फोटो : स्ट्रीट लाइट केके 02 : बिहारशरीफ गढ़पर बिहार थाना के पास संध्या में छाया अंधेरा। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। शहर के पॉश इलाका गढ़पर में इन दिनों शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। यहां की 18 स्ट्रीट लाइटें एक साल से खराब पड़ी हैं। इनमें से कई की तार खराब तो कई के बल्ब नहीं जल रहे हैं। यहां रात में सड़क पर चलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। सबसे हैरानी की बात है कि इसी इलाके में नालंदा कॉलेज, बिहार थाना, महिला थाना और कुछ ही दूरी पर नगर निगम कार्यालय स्थित है। शहर के इतने महत्वपूर्ण संस्थानों के आसपास अंधेरा रहना नगर निगम की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहा है। इन इलाकों की सड़कों क...