गोरखपुर, अप्रैल 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता पेट्रोल-डीजल को लेकर मंगलवार को पेट्रोल पंप पर संकट नहीं दिखा। देहात के कुछ पेट्रोल पंप ड्राई रहे तो कुछ पर लंबी कतार भी दिखी। हालांकि शहर के पेट्रोल पंप पर स्थिति पूरी तरह सामान्य दिखी। हालांकि सीएनजी के लिए पंपों पर कतार कुछ लंबी जरूर दिखी।पादरी बाजार में भारत पेट्रोलियम का पंप सोमवार की रात को ड्राई हो गया था। लेकिन मंगलवार को दिन में वहां पेट्रोल लेते हुए वाहन दिखे। इसी तरह रेल म्यूजियम के पास भारत पेट्रोलियम के पंप पर डीजल और पेट्रोल की सप्लाई सामान्य रहीं। यहां रोडवेज की बसों में भी डीजल रीफिल हो रहा था। यह भी पढ़ें- शहर और देहात में कई पंपों पर खत्म हुआ पेट्रोल-डीजल मोहद्दीपुर के अनूप दूबे ने बताया कि बाइक से ही बस्ती जाना है। 500 रुपये का पेट्रोल भरवाया है। वहीं, बेतियाहाता, टाउन हाल...