दरभंगा, अक्टूबर 1 -- दरभंगा/तारडीह, हिटी। शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि को शहर के पूजा पंडालों में देर रात तक भीड़ जुटी रही। हर ओर मां दुर्गे के जयकारे लग रहे थे। मंदिरों व पूजा स्थलों पर सुबह से ही मां के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट रही थी। चारों ओर भक्ति गीत व दुर्गा सप्तशती के मंत्र गूंज रहे हैं। इससे माहौल भक्तिमय बन गया है। नवरात्र का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। मां का दरबार सजते ही मंदिरों व पूजा पंडालों में मुरादें मांगने वालों का भी तांता लग गया। शहर में 20 हजार से भी अधिक महिलाओं ने मां के दरबार में खोईंछा भरकर अपने व परिजनों के कल्याण की मुरादें मांगी। पूरा शहर नवरात्र के रंग में रंग चुका है। उधर, तारडीह प्रखंड के मदनपुर, अवाम, शेरपुर, ककोढ़ा, नदियामी सहित कई दुर्गा मंदिरों में मंगलवार को खोइंछा भरने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.