गोपालगंज, फरवरी 27 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। शहर के पुरानी चौक मोहल्ले में गुरुवार की देर शाम जहर खाने से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान पुरानी चौक मोहल्ले के स्व. चंद्रशेखर चौबे के बेटे रविंद्र चौबे के रूप में हुई है। परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसे अपने घर लेकर चले गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक किसी कारण से काफी परेशान चल रहा था। इसी क्रम में गुरुवार को उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और अचेत अवस्था में शहर के वीएम फील्ड की ओर जाने वाली सड़क किनारे पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों और उसके परिचितों की नजर जब उस पर पड़ी तो उसे इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका उपचार किया गया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.