गोपालगंज, मार्च 31 -- गोपालगंज। शहर के पुरानी चौक मोहल्ले से सोमवार की शाम चोरों ने एक बाइक चुरा ली। चोरी की गई बाइक सुरेश प्रसाद की बताई जा रही है। उन्होंने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नगर थाने में आवेदन दिया है। आवेदन मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। सुरेश प्रसाद ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया है कि उन्होंने अपनी बाइक दरवाजे के सामने खड़ी कर घर में चले गए। वापस कुछ देर के बाद दरवाजे पर पहुंचे तो देखा कि उनकी बाइक गायब है। काफी खोज करने के बाद भी बाइक के बारे में कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने नगर थाने की पुलिस को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...