सीवान, मार्च 30 -- सीवान। शहर के पुरानी किला पोखरा में बुधवार को बिजली कंपनी की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पांच लोग अवैध रूप से बिजली जलाते पकड़े गए। सभी पर जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया है। आवेदन में सेक्शन एक के जेई कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी लोग मीटर बाइपास कर बिजली जला रहे थे। सभी पर तीन लाख से अधिक का जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...