आजमगढ़, जुलाई 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में 30 बेड के एकीकृत आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन शहर के आसपास उपयुक्त भूमि नहीं मिलने से परियोजना अटक गई है। शासन के मानकों के अनुसार अस्पताल का निर्माण जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर के दायरे में होना है, लेकिन प्रशासन अब तक इसके लिए जमीन उपलब्ध नहीं करा सका। ऐसे में जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर पवई ब्लॉक के खंडौरा गांव में भूमि चिन्हित कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। नए अस्पताल में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी की चिकित्सा सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। मरीजों को भर्ती कर उपचार की भी सुविधा मिलेगी। जिले में वर्तमान में 49 आयुर्वेदिक और 11 यूनानी चिकित्सालय संचालित हैं, लेकिन किसी भी आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती कर इलाज की व्यवस्था नहीं है। 30...