फरीदाबाद, जून 11 -- फरीदाबाद/पलवल, धनंजय चौहान। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में फरीदाबाद, पलवल और हथीन में योग को को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। शहर के पार्कों, सार्वजनिक स्थलों, व्यायामशालाओं, विद्यालय परिसरों और सामुदायिक केंद्रों में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर: डीएमयोग शिविरों की गतिविधियां गुरुवार को एनआईटी स्थित रोज गार्डन में योग शिविर लगाया गया। वहीं अलग-अगल इलाकाें संस्थाओं द्वारा शिविर लगाए गए। विश्व योग दिवस में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सेक्टरों से लेकर कॉलोनियों तक योग को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। स्मार्ट सिटी के विभिन्न सेक्टरों और कॉलोनियों के पार्कों में गुरुवार को कई स्थानों पर योग शिविर...