मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर। नए साल के जश्न की तैयारी शुरू हो चुकी है। साल का पहला दिन आनंद और उल्लास के साथ बिताने के लिए पार्कों में लोगों की भारी भीड़ जुटने वाली है। पहली जनवरी पर शहर के प्रमुख जुब्बा सहनी पार्क, सिटी पार्क (जॉर्ज स्मृति उद्यान) व इंदिरा पार्क में और क्या बेहतर व्यवस्थाएं हों, कौन-सी कमियां हैं, इसपर पार्क में घूमने आए लोगों ने राय रखी। ज्यादातर का कहना था कि पार्कों में पेयजल की बेहतर व्यवस्था और कैंटीन का इंतजाम हो जाए तो पिकनिक मनाने में आनंद आए। लोगों ने सिटी पार्क में नियमित साफ- सफाई और जुब्बा सहनी पार्क के टूटे गजेबो को दुरुस्त कराने की ओर भी नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया, ताकि नए साल के जश्न का मजा किरकिरा न हो। नए साल का जश्न मनाने को दो हफ्ते शेष रह गए हैं। शहर के तीन पार्कों में 15 से 20 हज...